Ranchi:मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार पीड़िता की सहेली,मुख्य आरोपी दानिश और फ़हद को भेजा जेल,एक आरोपी शादाब फरार..

 

राँची।राजधानी राँची में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है एक छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न सिर्फ मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है बल्कि पीड़िता की सहेली और उसके एक अन्य दोस्त को भी गिरफ्तार किया है।पीड़िता की सहेली के फ्लैट में ही उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि लालपुर थाना कांड सं0- 66/26 दि0- 13.4.26 धारा-64(2) (i)/123 BNS -2023 में पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर कांड दर्ज किया गया था। कांड की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन के द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया था। छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों दानिश एवं फहद को पश्चिम बंगाल भागने के क्रम में खड़गपुर से गिरफ्तार किया गया है।जबकि एक अन्य सह आरोपी पीड़िता की सहेली को जगरनाथपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।वहीं घटना में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त शादाब फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बता दें कि गिरफ्तार सहेली ने ही पीड़िता को अपने जन्मदिन की पार्टी में अपने फ्लैट पर बुलाया था।यहां दानिश ने पीड़िता को नशा मिला हुआ पिज्जा खिलाकर बेहोशी के हाल में दुष्कर्म किया था। साजिश में सहेली की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया है।

लालपुर थाने में दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि वह राँची में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। 9 अप्रैल को उसकी एक दोस्त ने एक अपार्टमेंट में अपने जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था, वह शाम में पार्टी में पहुंची थी। रात के आठ बजे के करीब केक काटा गया, उस दौरान वहां पर सादाब नाम का युवक अपने दो दोस्तों फवाद और दानिश के साथ मौजूद था।केक खाने के बाद उसे थोड़ी सुस्ती सी आने लगी और भूख भी लगने लगी।

लेकिन इसी बीच दानिश ने उसे पिज्जा खाने को दिया, जिसका एक टुकड़ा उसने खा लिया। पिज्जा खाते ही उसे नशा सा होने लगा। आंख के सामने अंधेरा सा छाने लगा। तबियत ठीक नहीं लगने पर वो फ्लैट के एक कमरे में जाकर आराम करने लगी।कुछ देर बाद दानिश उसी कमरे में आया और पूछने लगा की अब कैसा लग रहा है, इस पर छात्रा ने कहा कि उसे नशा जैसा लग रहा है। इसी बीच दानिश ने मेरी बेहोशी का फायदा उठाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया।छात्रा के मुताबिक, इस दौरान उसने अपने आप को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन नशे की वजह से उसका विरोध बेकार रहा।

error: Content is protected !!