झारखण्ड:सारंडा के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, चार जवान को लगी गोली, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर

 

राँची/चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वन क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान चार जवानों को नक्सलियों की गोली लगी है। इसके बाद सभी घायल जवान को एयरलिफ्ट कर चाईबासा से राँची लाया गया।यहां पर जवानों को बेहतर इलाज के लिए में रोड स्थित राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की प्रारंभिक खबर सामने आ रही है, हालांकि, आधिकारिक तौर पर पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए नक्सलियों को भारी नुकसान होने की पूरी संभावना है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब दस बजे छोटानागरा थाना क्षेत्र के मारंग पोंगा और बालिबा गांव के बीच स्थित घने जंगलों में अचानक फायरिंग शुरू हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, जंगल के भीतर से आ रही गोलियों की तड़तड़ाहट इतनी तेज और लंबी थी कि पूरा इलाका दहशत में आ गया। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने नक्सलियों की घेराबंदी कर उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा था, लेकिन दूसरी ओर से फायरिंग शुरू होते ही जवानों ने मोर्चा संभाल लिया।

मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ आमना-सामना

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि एक करोड़ का इनामी नक्सली नेता मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ इसी इलाके में शरण लिए हुए है।इस दस्ते में मिसिर बेसरा के साथ-साथ अन्य कुख्यात नक्सली मोछू, सागेन अंगारिया, अश्विन मौजूदगी की सूचना पर झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा के जांबाज जवानों ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया।

error: Content is protected !!