गिरिडीह:नवविवाहिता का एक महीने में ही उजड़ा सुहाग,15 मार्च को हुई थी शादी,15 अप्रैल को सड़क दुघर्टना में पति की मौत, मातम में बदली खुशियां

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले से दुःखद खबर सामने आई है। एक महीने पहले शादी हुई थी।परिवार के लोग खुशी में डूबे हुए थे। दुल्हन के हाथों की मेहंदी अभी मिटी भी नहीं थी कि उसका सुहाग उजड़ गया। पति की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरकठ्ठा ओपी की यह घटना है।पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है।

बताया जाता है कि बगोदर के बालक गांव की बेटी का एक महीने में ही सुहाग उजड़ गया है। 15 मार्च को उसकी शादी हुई थी और 15 अप्रैल को उसके पति की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई।मौत होने से दोनों परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई।

पति की मौत के बाद नवविवाहिता सहित पूरे परिवार में दुख का माहौल है।इधर, इस घटना को जिसने भी सुना सभी लोगों ने दुख प्रकट किया है। बताया जाता है कि बगोदर के बालक गांव की बेटी की शादी राजधनवार के विवेक पांडेय के साथ 15 मार्च को हुई थी और 15 अप्रैल को जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरकठ्ठा ओपी में दो बाइक के बीच हुई टक्कर में विवेक पांडेय की मौत हो गई।

घटना की सूचना बालक गांव में आग की तरह फैल गई और परिजनों समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर कोयला लदा हुआ था और टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक विवेक पांडेय की पहचान धनवार थाना क्षेत्र के खैरवानी निवासी के रूप में हुई है। शादी के कुछ ही दिनों बाद इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन ली।

error: Content is protected !!