Ranchi:चलती कार में लगी भीषण, बाल-बाल बचे रजिस्ट्रार और एक महिला…कार जलकर राख..

 

राँची।राँची के नामकुम थाना क्षेत्र में राँची-टाटा मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया।थाना क्षेत्र के लदनापीढ़ी के समीप एक चलती डस्टर कार (JH05BB 3599) धूं-धूं कर जल उठी।इस दुर्घटना के दौरान कार में सवार जमशेदपुर के रजिस्ट्रार (एनआईसी) डॉ अजमत हुसैन और उनके साथ एक महिला बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के रजिस्ट्रार अपने कार से टाटा से राँची की ओर आ रहे थे। दोपहर लगभग डेढ़ बजे जब उनकी डस्टर कार नामकुम के लदनापीढ़ी के पास पहुंची, तभी अचानक चलती कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। उन्होंने ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार को रोका।जैसे ही कार से दोनों बाहर निकले, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग की लपटों से घिर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही काले धुएं का गुबार देखा जा सकता था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

error: Content is protected !!