महिला से दुष्कर्म,आरोपी फरार;पंचायत में बात नहीं बनी तो पीड़िता पहुँची थाना…पुलिस ने दर्ज किया मामला

 

जमशेदपुर।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र के बड़ियागाजाड़ गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता ने चाकुलिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पीड़िता के अनुसार, घटना 1 अप्रैल की दोपहर लगभग 12 बजे की है। वह गांव से कुछ दूरी पर स्थित शाखा नहर के पास अपने मवेशी चरा रही थी इसी दौरान पास में ही बैल चरा रहे दूला हांसदा नामक युवक ने उसे अकेला पाकर पीछे से पकड़ लिया और नहर के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।पीड़िता ने घर लौटकर अपने पति को आपबीती सुनाई, जिसके बाद दोनों न्याय के लिए ग्राम प्रधान के पास पहुंचे।ग्राम प्रधान ने आरोपी को पक्ष रखने के लिए बुलाया, लेकिन पिछले 5 दिनों से वह पंचायत की बैठकों में शामिल नहीं हुआ। थक-हारकर पीड़िता ने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है।

error: Content is protected !!