दुमका: पत्नी की बीमारी से परेशान शख्स ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 

दुमका।झारखण्ड के दुमका जिले में नगर थाना क्षेत्र के कड़हलबिल इलाके में रहने वाले एक शख्स की मौत हो गई। शख्स गार्ड का काम करता था, वो अपनी पत्नी की बीमारी से परेशान था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के टीन बाजार चौक स्थित एसबीआई के एटीएम में काम करने वाले गार्ड 47 साल के रोबिन हेंब्रम ने आत्महत्या कर ली। वो कड़हलबिल मोहल्ले रहता था।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।इधर, मृतक की बेटी सुनीता हेम्ब्रम के बयान पर नगर थाना की पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है।जान देने का कारण पत्नी की बीमारी और उसमें आ रहा खर्च बताया जा रहा है।

रोबिन हेम्ब्रम ने सोमवार के दिन एटीएम में ड्यूटी की और शाम को अपने घर चला गया। मंगलवार सुबह उनके इंचार्ज धर्मेंद्र ने कई बार फोन किया लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। धर्मेंद्र के कहने पर मोहल्ले में रहने वाला दूसरा गार्ड रोबिन का खोज खबर लेने उसके घर गया लेकिन अंदर से कमरा बंद मिला।काफी आवाज देने के बाद भी कमरा नहीं खोला तो उसने आसपास के लोगों को सारी बताई।

इसके बाद आसपास के लोग उसके घर के पास जमा हो गए और खिड़की के दरवाजे में हाथ मारा। दरवाजा खुलते ही उसका शव देखा गया। घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया है।

मृतक रोबिन दो बेटियों का पिता था। मौत की खबर मिलते ही दुमका के ही रानीश्वर प्रखण्ड स्थित मायके गई पत्नी दोनों बेटियों के साथ घर आई।पति का शव देखते ही सभी दहाड़ मारकर रोने लगे। जिससे पूरा माहौल गमहीन हो गया।बड़ी बेटी सुनीता हेंब्रम ने पुलिस को बताया कि कुछ माह से मां की तबीयत खराब चल रही है, उनका पश्चिम बंगाल में इलाज भी चल रहा है।मां को लेकर पिता कुछ परेशान थे।इस बीच मेरे मामा की तबीयत भी खराब हो गई।वह मां के साथ मामा को देखने के लिए गई थी, तभी पिता की मौत की खबर मिली।

error: Content is protected !!