पलामू में सब्जी विक्रेता की हत्या, मुर्गा खरीदने को लेकर हुआ था विवाद
पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी गई।सब्जी विक्रेता अब्दुल बारिक मियां उर्फ करीमन के साथ मारपीट की घटना हुई थी। मारपीट से गंभीर रूप से घायल अब्दुल बारिक मियां को इलाज के लिए रिम्स ले जाया जा रहा था, तभी उनकी मौत हो गई। घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के केल्हवा में साप्ताहिक बाजार लगता है। इसी साप्ताहिक बाजार में अब्दुल बारिक मियां सब्जी बेच रहे थे। जबकि आरोपी पक्ष की मुर्गे की दुकान थी।अब्दुल बारिक मियां, पांकी के गढ़गांव के रहने वाले थे।गढ़गांव का एक युवक मुर्गा खरीदने के लिए साप्ताहिक बाजार में आया था। इसी क्रम में मुर्गा का बाजार लगाने की वजह से दुकानदार के साथ बहस हो गई।
बहस के बाद युवक मौके से फरार हो गया था। मुर्गा दुकानदार और उसके साथी युवक को खोज रहे थे। इसी क्रम में उन्हें जानकारी मिली कि युवक के गांव के रहने वाले सब्जी अब्दुल बारिक मियां उसी गांव के हैं।मुर्गा दुकानदार एवं आरोपियों ने अब्दुल बारिक मियां के साथ मारपीट की। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, बाद में उन्हें इलाज के लिए एमएमसीएच भेजा गया था। एमएमसीएच से उन्हें रिम्स रेफर किया गया था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
पिपराटांड़ के थाना प्रभारी नितेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुर्गा खरीदने को लेकर विवाद हुआ था।दुकानदार ने मुर्गा देने में देरी की थी।जिसके बाद विवाद बढ़ा और मारपीट की घटना हुई थी। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है एवं आरोपियों के खिलाफ छापेमारी कर रही है।

