Ranchi:मेहता रेस्टोरेंट में जीएसटी अधिकारी ने ऑर्डर दिया शाकाहारी व्यंजनों का…परोसा गया मांसाहारी व्यंजन…रेस्टोरेंट में जबरदस्त हंगामा…

राँची।राजधानी राँची  के ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित मेहता रेस्टोरेंट में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक जीएसटी अधिकारी दीपक पाण्डेय के परिवार को शाकाहारी भोजन के बजाय मांसाहारी डिश परोस दी गई।यह घटना तब हुई जब रामगढ़-हजारीबाग एरिया के जीएसटी अधिकारी अपने बेटे का जन्मदिन मनाने पूरे परिवार के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे थे। इस बड़ी लापरवाही के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, जीएसटी अधिकारी अपने बेटे के जन्मदिन के खास अवसर पर सोमवार की रात परिवार के साथ डिनर के लिए ओरमांझी स्थित मेहता रेस्टोरेंट गए थे।जश्न का माहौल था और परिवार ने खाने के लिए वेज मिक्स चाऊमीन’ सहित कई अन्य शाकाहारी व्यंजनों का ऑर्डर दिया था। दुर्भाग्यवश, वेटर ने शाकाहारी डिश की जगह मेज पर नॉनवेज मिक्स चाऊमीन परोस दी।परिवार के सदस्यों ने जब खाना शुरू किया, तब उन्हें इस गंभीर चूक का एहसास हुआ।शुद्ध शाकाहारी भोजन का पालन करने वाले परिवार के लिए यह न केवल सेवा में कमी थी, बल्कि उनकी धार्मिक और व्यक्तिगत भावनाओं को भी गहरी चोट पहुंची।उसके बाद काफी हंगामा हुई।सूचना मिलने के बाद ओरमांझी थाना की पुलिस मौके पर पहुँची और पूरी घटना की जांच पड़ताल की।पुलिस जीएसटी अधिकारी की शिकायत पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

error: Content is protected !!