Ranchi:युवक की संदिग्ध मौत;परिजन अंतिम-संस्कार के लिए ले जा रहे थे, पुलिस ने रास्ते में रोका…शव को कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम…

 

राँची।राजधानी राँची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत मौलाना आजाद कालोनी अरफाद अपार्टमेंट में रहने वाले 25 वर्षीय शेक सुहैल की संदिग्धावस्था में मौत हो गई है। परिजनों ने पुलिस को बताएं बगैर ही उसका अंतिम संस्कार करने के लिए अंतिम यात्रा निकाली। सोशल मीडिया में संदिग्ध मौत की खबर प्रसारित होने के बाद नामकुम पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने कब्रिस्तान पहुंचने से पहले शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार युवक के गर्दन पर चोट का निशान था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार सुहैल मां बाप,भाई बहन के साथ रहता था।पेशे से चालक पिता शेक हमियुल ऑटो लेकर स्टेशन गए हुए थे। सबसे पहले छोटे भाई ने शव देखकर जानकारी दी।जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को नहीं बताते हुए चुपचाप अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया।

error: Content is protected !!