रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़। झारखण्ड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग युवती के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला आया है।घटना के बाद युवती के परिजनों द्वारा रजरप्पा थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया है।जानकारी के अनुसार, 30 मार्च सोमवार शाम को बारलोंग स्थित एक सुनसान जगह पर तीन युवकों ने नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चितरपुर बस्ती से तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें पूछताछ के बाद 31 मार्च मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।वहीं, पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में-
1.अयान अनवर: (पिता- अनवर सलीम), निवासी- रहमत नगर, लाइनपार, चितरपुर.
2.मो. तौफिक: (पिता- दिलशाद अहमद), निवासी- ईदगाह मोहल्ला, चितरपुर.
3.मो. असफाक: (पिता- स्व. भोला पगला), निवासी- एलबी रोड, चितरपुर.

इस संदर्भ में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का आवेदन प्राप्त हुआ है।मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आते ही त्वरित कार्रवाई का निर्देश प्राप्त हुआ।उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एसआई निरंजन सिंह, अशोक कुमार सिंह, रंजीत महतो और मो.इकबाल शामिल थे।पुलिस बल ने मंगलवार सुबह चितरपुर के विभिन्न जगहों में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!