Ranchi:अनिंयत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो भाइयों की दर्दनाक मौत…
राँची।राजधानी राँची के अनगड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई।दोनों भाई बाइक से अपने गांव की तरफ लौट रहे थे। इसी बीच एक अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।बताया जाता है कि रविवार को राँची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में सिल्ली थाना क्षेत्र के नवाडीह के रहने वाले रिश्ते में चचेरे भाई प्रभात महतो और अनिल महतो की दर्दनाक मौत हो गई।
यह खौफनाक हादसा अनगड़ा थाना क्षेत्र के चमघाटी के पास हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक ने बाइक से घर लौट रहे दोनों भाइयों को अपनी चपेट में लिया, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। ब्रेक फेल हो जाने की वजह से ट्रक भी सड़क से नीचे जा गिरा।ट्रक में सरकारी अनाज की बोरी लोड था
इस हादसे में ट्रक का पहिया निकल कर दूर जा गिरा मौके पर पहुचे अनगड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया गया है
सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव ने बताया कि एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक पर सवार दो युवकों को कुचल दिया है। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है।मृतकों की पहचान नवाडीह के रहने वाले प्रभात महतो और अनिल महतो के रूप में हुई है। मामले में आगे की काईवाई की जा रही है।घटना सुबह 9 बजे की है।
घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी।बताया जा रहा है कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे, जिसकी वजह से इतना भयानक हादसा सामने आया है।वहीं जैसे ही दो भाइयों की मौत की सूचना उनके घर पहुंची,पूरा माहौल गमगीन हो गया।घटना के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।उसके बाद रिम्स गए हैं

