राजधानी राँची में पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाले गिरोह का सरगना सहित कई अपराधी पुलिस के हत्थे के चढ़ा…कार्रवाई जारी…

 

राँची।राजधानी राँची में पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाले गिरोह के खिलाफ राँची पुलिस की एक विशेष टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए मुख्य आरोपी समेत कई अपराधी को दबोचा है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने बुधवार की देर रात तक अलग अलग इलाके में छापेमारी कर मुख्य आरोपी समेत अन्य को पकड़ा है,उसके निशानदेही पर पुलिस टीम घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

बता दें मंगलवार की देर रात अपराधियों ने बीआईटी, ओरमांझी और टाटीसिलवे इलाके में लूटपाट और चाकूबाजी किया था।इस दौरान तीन पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।वहीं लूटपाट का विरोध करने पर एक दुकानदार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।छह की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने राँची के बीआईटी ओपी क्षेत्र के दो पेट्रोल पंप और टाटीसिलवे स्थित एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाया। रात के 12 बजे के करीब अपराधियों ने बीआईटी के नेवरी में स्थित ड्रीम प्वाइंट पेट्रोल पंप से लूटकांड के दौरान दो लाख से अधिक कैश ले गए।जबकि पास के पेट्रोल पंप से पांच हजार रुपये और एक मोबाइल हथियार के बल पर ले उड़े थे।वहीं टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में गेल इंडिया पंप से 12 हजार लूट लिया था।

एसएसपी ने इस घटना के बाद दो डीएसपी और कई थानेदार को शामिल कर एक स्पेशल टीम बनाकर त्वरित कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिये।टीम ने कई इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की।उसके बाद मुख्य अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।उसके निशानदेही पर कई और पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।

error: Content is protected !!