साहिबगंज में लाखों का नकली कीटनाशक और करोड़ों का स्टीकर बरामद,एक महिला हिरासत में…जांच में जुटी है पुलिस…
साहिबगंज।झारखण्ड के साहिबगंज जिले में मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेववरण गांव में बुधवार को एक कीटनाशक कंपनी के जांच अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर लगभग 22 लाख रुपये का नकली कीटनाशक और लगभग 34 करोड़ रुपये का नकली स्टीकर बरामद किया गया। जानकारी देते हुए इंडोसिल कंपनी में प्रमुख जांचकर्ता रवि कुमार सिंह ने बताया की काफी दिनों से इंडोसिल कंपनी का एलेक्टो कीटनाशक दवा मार्केट में सप्लाई हो रहा है।गुप्त सूचना मिलने के बाद जब हमने सर्वे किया तो पाया कि यहां नकली कीटनाशक सप्लाई हो रहा है।
उन्होंने कहा कि यह भी पता चला कि यहां पर कुछ दिनों से गलत तरीके से नकली कीटनाशक बनाया जा रहा है। हमलोगों ने इसकी सूचना साहिबगंज एसपी, एसडीओ, जिला कृषि पदाधिकारी को दी और थाना प्रभारी को भी सूचना देकर सारी बातों से अवगत कराया गया। इसके बाद थाना प्रभारी, साहिबगंज एसडीओ सहित थाना के कई पुलिस जवानों के साथ छापेमारी की गई। छापामारी के क्रम में नकली कीटनाशक दवा 1610 पीस मिला, जबकि स्टिकर 24570 पीस मिला और एक केमिकल मिला, इस दवा का दाम 1350 रुपया पर पीस है।
उन्होंने बताया कि छापेमारी में मिली नकली दवा की कीमत लगभग 22 लाख रुपये है, जबकी बोतल में लगाने वाला स्टीकर लगभग 34 करोड रुपये का है।उन्होंने यह भी कहा कि इस पर फिलहाल जांच पड़ताल कि जा रही है। इसमें में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उन लोगों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर छापेमारी के क्रम में महादेववरण गांव के जिस घर में कीटनाशक दवा का स्टीकर और बोतल मिला, उस घर से एक महिला पुतुल देवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
मिर्जाचौकी थाने में हिरासत में महिला ने बताया कि मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है लेकिन मुंगेर निवासी मुकेश कुमार ने मेरे घर पर आकर इस तरह कि बोतल को पैकिंग करने के बारे में बताया और कहा कि एक बोतल पर 2 रुपये आपको पैसा मिलेगी।अगर एक दिन में एक हजार बोतल पैक करते हैं तो कम से कम एक दिन में दो हजार रुपये आपकी कमाई होगी।उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता था कि ये नकली दवा है। उन्होंने कहा कि हमें काम देने का झांसा देकर फंसाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

