ट्रेनों में चोरी करने वाला अंतरराज्यीय चोर के गैंग का खुलासा,6 गिरफ्तार, हरियाणा का सभी आरोपी…

धनबाद। गोमो आरपीएफ तथा गोमो रेल पुलिस के संयुक्त प्रयास से सहसी गैंग के छह अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया गया है।सभी आरोपी हरियाणा के करनाल का निवासी है। गैंग का करीब 20 से 25 टीम पूरे भारतीय रेल में ट्रेन में चोरी करने का काम कर रहा है। सभी गैंग में 5 से 6 सदस्य है।

रेल थाना प्रभारी शाहजहां खाँ ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि 15 फरवरी 2026 को डॉ दीक्षाभूमि एक्सप्रेस में पारसनाथ स्टेशन पर उतरने के क्रम में सार्थक जैन का ट्रॉली बैग चोरी हो गया था।पुलिस ने कोच का सीसीटीवी फुटेज कोल्हापुर से मंगवाया।फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। पुलिस को मंगलवार की शाम उक्त गैंग के गोमो आने की सूचना मिली। सभी आरोपी गोमो के एक गेस्ट हाउस में ठहरा था।

आरपीएफ तथा रेल पुलिस की टीम मंगलवार की आधी रात को गेस्ट हाउस में छापामारी कर छह लोगों को पकड़ लिया।पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने अपना नाम महेंद्र सिंह राजेश कुमार अजय कुमार कुलदीप सिंह जगदीश तथा राजीव ने हरियाणा के करनाल का निवासी बताया। सभी आरोपी दिल्ली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, पटना, कोलकाता, गोमो, कोडरमा, बंडेल, आसनसोल तथा राजस्थान में ट्रेन में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। सभी आरोपी पूर्व में जेल की हवा खा चुके हैं।ये लोग गोमो के उक्त गेस्ट हाउस में इससे पहले भी कई बार ठहर चुका है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल, 61300 रुपये, दो जोड़ा वर्दी का पैंट तथा एक वर्दी का कमीज, चार पिटठू बैग, कपड़ा, ट्राली बैग खोलने वाला चाभी बरामद की है।आरोपियों को आज गुरुवार को न्यायालय भेजा जाएगा।

सभी आरोपी हाथ जोड़कर आरपीएफ से माफी मांग रहे थे। वे।लोग कह रहे थे कि सर गलती हो गई।अब दोबारा नहीं करेंगे। एक बार माफ कर दीजिए।

बताया कि ट्रेन में जब घटना को अंजाम देना रहता था तो सभी एक ही जगह भीड़ लगा देते थे। अजय अपने पास एक चाभी रखता है। जिससे वह कोई भी ट्रॉली बैग आसानी से खोल कर रुपए तथा जेवरात निकालकर अपने दूसरे साथी को थमा देता था।

यह गैंग पिछले आठ वर्षों से बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल में ट्रेनों में चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी इलाका छोड़ देता था. जिससे पुलिस कर्मियों को चोरी के मामले का उद्वेदन करने में पसीना छूट जाता था।

घटना को उद्भेदन करने में रेल थाना प्रभारी शाहजहां खा आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर साकिब आलम, सब इंस्पेक्टर आनंद आलोक, एएसआइ सुशील कुमार, एएसआइ विकास कुमार, एएसआइ उमापति सिंह,अमित कुमार प्रभात कुमार, टी टुडू, शशि भूषण चौबे आदि टीम में शामिल थे।

error: Content is protected !!