Jharkhand:पति से विवाद के बाद महिला ने डेढ़ साल के बच्चे को लेकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का किया प्रयास,महिला घायल,राँची रेफर

गढ़वा।गढ़वा-चोपन रेलवे मार्ग पर एक महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास की। घायल महिला सदर थाना क्षेत्र के नगवा मोहल्ला में एक किराए के मकान में रहती थी। वह उदय राम की पत्नी संगीता देवी 25 वर्ष है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया जहां स्थिति को देखते हुए रिम्स राँची रेफर कर दिया है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कुछ बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था। उसी बात से उग्र होकर महिला ने डेढ़ साल का बच्चे को लेकर आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर चली गई। उसी बीच गढ़वा की ओर से चोपन जा रहे। एक मालगाड़ी ट्रेन में दौड़ कर आत्महत्या करने का प्रयास की लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना में महिला के दाहिना पैर कट गया।