आईजी साकेत कुमार सिंह समेत झारखण्ड के 12 अधिकारी व जवान राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे।

राँची:26 जनवरी के अवसर पर आईजी साकेत कुमार सिंह समेत झारखण्ड के 12 अधिकारी व जवान राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे।राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने वाले इन 12 अधिकारियों व जवानों में एक को राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक, दो पुलिस वीरता पदक, एक राष्ट्रपति पुलिस विशिष्ट सेवा पदक और आठ को पुलिस सराहनीय पदक
से सम्मानित किया जाएगा।एएसआई बनुआ उरांव को मरणोपरांत मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक.

ये होंगे पुलिस वीरता पदक से सम्मानित:-

1 दारोगा प्रकाश कुमार रजक

2 एएसपी कुणाल

राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से ये होंगे सम्मानित:-

एडीजी मुरारी लाल मीणा : स्पेशल ब्रांच झारखण्ड

ये होंगे सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित:-

1 आईजी ऑपरेशन साकेत कुमार सिंह.

2 कैलाश प्रसाद: हवलदार आईआरबी 5 गुमला

3 सत्येंद्र नाथ: एसटीएफ रांची

4 राम जनम प्रसाद: जपीटीसी पदमा

5 तिल प्रसाद जैसी: सिपाही पदमा

6 मनोज कुमार दास: एएसआई बोकारो

7 सुनील कुमार राम : एएसआई लातेहार

8 नंदजी यादव: हवलदार एसटीएफ