Ranchi:रेस्टोरेंट मैनेजर ने पहले दोस्ती की फिर पांच लाख रुपये ठगे…पचास लाख की रंगदारी व जान से मारने की धमकी का भी आरोप,रेस्टोरेंट के पूर्व मैनेजर गिरफ्तार..
राँची।नामकुम थाना क्षेत्र के लोवाडीह इलाके के रहने वाले व्यव्सायी की पत्नी से दोस्ती कर युवक ने ठग लिया पाँच लाख रुपये और 50 लाख मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी।आरोपी खिलाफ नामकुम में मामला दर्ज।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल। आरोपी अभिषेक कुमार उर्फ गोलू पर महिला को बच्चो को उठा लेने और पति को जान से मार देने की धमकी देकर पांच लाख रुपये ठग लेने और पचास लाख रुपये और मांगने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है।
दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वह गांव रेस्टुरेन्ट लोवाडीह के बगल में होने के कारण अक्सर रेस्टोरेंट में परिवार के साथ खाना खाने जाते थे। उस दौरान सर्विस देने के बहाने वहां का मैनेजर अभिषेक कुमार उनके पास आकर अच्छी सर्विस देता था।पति की अनुपस्थिति में महिला द्वारा खाने का आर्डर देने पर अभिषेक खुद उनके घर खाना पहुंचाने आ जाता था।जिससे आरोपी उनके परिवार में काफी घुलमिल गया था। वर्ष 2025 की शुरूआत में आरोपी अभिषेक को किसी कारणवस गांव रेस्टोरेंट से निकाल दिया गया तो वह महिला से मदद के नाम पैसा मांगने लगा। महिला ने दोस्ती के नाम पर 28 अक्टूबर 2025 को उसे पांच लाख रुपये दे दिए। उसके बाद जनवरी 2026 में दुबारा आरोपी महिला को फोन कर पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी द्वारा अपनी महिला मित्र के मोबाईल से भी रुपये मांग की जाने लगी और धमकाया जाने लगा। उसके बाद महिला द्वारा तीन फरवरी को पूरी जानकारी पति को दी।जिसके बाद मामले की जानकारी नामकुम पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मामले की छानबीन कर 27 फरवरी को आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि पुछताछ के दौरान अभिषेक ने सारी बातें स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसे शनिवार को जेल भेज दिया।

