Ranchi:मोमो दुकान से गल्ला चोरी की कोशिश नाकाम, एक नाबालिग समेत दो पकड़े गए..

 

राँची। राँची के लालपुर थाना क्षेत्र में मोमो दुकान से गल्ला चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। दुकानदार रवि कुमार वर्मा की सतर्कता से एक नाबालिग समेत दो युवकों को पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित के अनुसार 18 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे अलोकापुरी के पास उनकी दुकान पर एक युवक आया और गल्ला लेकर भागने लगा। शक होने पर दुकानदार ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में नाबालिग ने अपना नाम बताया, आगे पूछने पर उसने बताया कि वह मोहित लोहरा (19 वर्ष) के कहने पर चोरी करने आया था। दुकानदार ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें लालपुर थाना के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!