Breaking:राजधानी राँची में मामूली विवाद के बाद थार गाड़ी से धक्का मारकर रिटायर्ड दारोगा के बेटे की हत्या…भागने के दौरान कई लोगों को कुचला…आरोपी गिरफ्तार..
राँची। राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र में वाहन से कुचलकर युवक की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप।ये घटना चुटिया के साउथ रेलवे कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर से आगे बुधवार की रात लगभग 10 बजे एक थार गाड़ी से धक्का मारकर एक युवक क़ी हत्या कर दी।उसके बाद भागने के दौरान और आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को कुचल दिया है।जिसमें एक महिला सहित दो लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।वहीं चार पाँच लोग भी अस्पताल में भर्ती है।जिनका इलाज जारी है। मृतक की पहचान धर्मेंद्र कुमार (40) पिता रिटायर्ड दरोगा रामाश्रय शर्मा के रूप में हुई है।और वह हटिया स्थित सिंह मोड़ का रहने वाले थे।
मृतक धर्मेन्द्र
मिली जानकारी के अनुसार,थार गाड़ी के मालिक सह चालक अतुल सिंह उर्फ अतुल चड्डा और मृतक धर्मेंद्र कुमार दोनों की मुनचुन सिंह के गृह प्रवेश कार्यक्रम में पहुँचे थे।दोनों में किसी बात का विवाद हुआ।उसके बाद अतुल सिंह चला गया।कुछ देर बाद धर्मेंद बाहर निकला और सड़क के किनारे खड़े थे इसी बीच अतुल चड्डा अपनी नई थार गाड़ी तेजी से चलाते हुए आया और धर्मेंद्र को जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे धर्मेंद्र कुमार सड़क के दूसरी ओर फेंका गया।वहीं भागने के दौरान अतुल सिंह गाड़ी से कई लोगों को कुचलते हुए तेजी से भाग गया।
इधर मृतक धर्मेंद्र कुमार के पिता रिटायर्ड दरोगा रामाश्रय शर्मा ने चुटिया थाना में बेटे की हत्या का मामला दर्ज कराया है।पुलिस को बताया कि वे लोग पहले कृष्णापुरी इलाके में ही रहते थे।इसलिए मुनचुन,अतुल सहित कई लोगों से जान पहचान और दोस्ती थी।कल मुनचुन सिंह का गृह प्रवेश कार्यक्रम था।हमलोगो को भी निमंत्रण मिला था।बेटा भी गृह प्रवेश में गया हुआ था।इसी दौरान बेटा और अतुल के बीच किसी बात में बहस हो गया।उसके बाद अतुल ने घटना को अंजाम दिया है।बेटा को स्थानीय लोग अस्पताल ले गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।उन्होंने पुलिस को बताया कि अतुल सिंह ने साजिश के तहत जान बूझकर गाड़ी से धक्का देकर बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी।आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।इधर चुटिया पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी अतुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।आगे को कार्रवाई जारी है।
बताया जाता है कि घटना के बाद एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा ने सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर थाना प्रभारी पूनम कुजूर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की।इसी बीच एसएसपी को सूचना मिली कि गाड़ी लेकर हजारीबाग की ओर आरोपी भाग रहा है।थाना प्रभारी पूनम कुजूर टीम लेकर वाहन का पीछा करना शुरू किया।उसके बाद गाड़ी सहित आरोपी को बरही से पहले दबोच लिया गया है।आगे की कार्रवाई जारी है।गाड़ी का एफएसएल टीम को जांच कराया जा रहा है।
बता दें घायलों का नाम अन्नपूर्णा नायडू (50) उनका बेटा कुणाल नायडू (26), संदीप महतो (40), अमित सिंह (35) और प्रशांत गौरव हैं। अन्नपूर्णा पेशे से टीटी है और राँची रेलवे में कार्यरत है। वह बाजार से खरीदारी कर अपने बेटे के साथ स्कूटी में सवार होकर चुटिया स्थित रेलवे कॉलोनी लौट रही थी। वहीं अन्य घायल बगल में ही एक गृह प्रवेश में शामिल होकर निकले थे और पैदल ही रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक डोरंडा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा कार सवार सभी को रौंदते हुए रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले सड़क में फरार हो गया। तुरंत सभी घायल को गुरुनानक हॉस्पिटल ले जाया गया जहां सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।
इधर टीटी अनपूर्णा और उसके बेटे को बेहतर इलाज के लिए राज हॉस्पिटल भेज दिया गया है। मां बेटे को राज हॉस्पिटल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। दोनों को सिर में गंभीर चोट लगी है। वहीं प्रशांत का गुरुनानक अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। दो घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक के शव को आज पोस्टमार्टम के लिए रिम्स में कराया जा रहा है। दुर्घटना में घायल ने बताया कि साउथ रेलवे कॉलोनी में राजेश सिंह उर्फ मुनचुन मुनचुन सिंह के गृह प्रवेश में शामिल होने के बाद वहां से लौट रहा था। गृह प्रवेश समारोह से निकलकर पैदल चलते हुए चंद कदम ही आगे बढ़ा था कि अचानक पीछे से तेज रफ्तार में पहुंचा एसयूवी सभी को रौंदते हुए रेलवे स्टेशन की ओर चला गया।
एसयूवी की रफ्तार 100 किलोमीटर से भी ज्यादा रही होगी। कार सवार को भागने के बाद देखा कि आसपास में चीख पुकार मची है। कई लोग सड़क किनारे फेकाए हुए हैं। अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि धमेंद्र कुमार के अलावा संदीप महतो और प्रशांत गौरव भी गृह प्रवेश से ही निकलकर पैदल जा रहे थे। दुर्घटना के बाद सड़क पर जहां-तहां खून का धब्बा पसरा हुआ था। गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए पहुंचे लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। रेलवे कालोनी समेत आसपास के इलाके में घटना की जानकारी आग की तरह फैल गई। गृह प्रवेश वाले घर समेत पूरे इलाके में माहौल गमगीन हो गया।

