Ranchi:अनियंत्रित सीएनजी गैस वाहन बीच सड़क पर पलटा, काफी देर आवागमन बाधित,कोई हताहत नहीं..

राँची।जिले के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज पर अनियंत्रित सीएनजी गैस वाहन पलट जाने से आवागमन बाधित हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ने एहतियात के तौर पर दोनों ओर वाहनों को रोक दिया एवं सेफ्टी टीम को मौके पर बुलाया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात सवा नौ बजे नामकुम की ओर से आ रही सीएनजी वाहन (जेएच 01एफएल 5255) ब्रिज में अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने महिलौंग सरला बिरला एवं ईईएफ मैदान के समीप अन्य सभी वाहनों को रोक दिया एवं सेफ्टी टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने बताया कि सीएनजी सिलेंडरो में गैस नहीं था।सेफ्टी टीम ने पहुंचकर वाहन को सुरक्षित हटाने के प्रयास में जुटी गई।कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाया गया।इस दौरान दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइनें लग गई।

