कुख्यात अपराधी गोरा की गोली मारकर हत्या…हत्या मामले में था सजायाफ्ता, तीन माह पहले जमानत पर आया था बाहर…
जमशेदपुर।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में गुरुवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के शरीर में आठ गोली लगी है और सिर में तीन जगह पर चापड़ से हमला करने के भी निशान मिले हैं। घटना कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर मस्जिद के पीछे मैदान में हुई।मृतक की पहचान ब्लॉक नंबर दो निवासी मोहम्मद तौकीर उर्फ गोरा (गोरा) के रूप में की गई। वह घर से पैदल ही पार्टी में जाने के लिए निकला था। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी 5-6 की संख्या में आए और उसपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।हत्या का आरोप परिजनों ने एग्रिको के अपराधी सलमान और मानगो के बिल्ली आफताब पर लगाया है। मृतक मोहम्मद तौकीर कुख्यात गैंगस्टर अखिलेश सिंह के करीबी हरीश सिंह का सहयोगी था। वह घाघीडीह जेल में बंद मनोज सिंह के पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में सजायाफ्ता था।हाईकोर्ट से वह तीन माह पूर्व बेल पर जेल से बाहर निकाला था। कदम पुलिस वर्तमान में तीन माह पहले हुए चापड़बाजी के मामले में उसकी तलाश कर रही थी। इधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे साथियों की मदद से टाटा मुख्य अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
सिटी एसपी ने कहा कि कदमा में आपसी विवाद में एक युवक की गोली मार कर हत्या की गई है। युवक तीन माह पूर्व जेल से बाहर निकला था। कदमा पुलिस उसे चापड़ से हमला करने के मामले में तलाश कर रही थी। बदमाशों की कुछ लीड पुलिस को मिली है, जिसके आधार पर छापेमारी जारी है। घटनास्थल से कुछ खोखा बरामद किया गया है।

