Ranchi:स्कूटी पर बैठाया,घुमाया फिर 25 हजार छिनतई कर फरार,पुलिस ने स्कूटी के नम्बर से आरोपी को दबोचा..

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना की पुलिस ने छिनतई करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम आनंद कुमार महतो है। वह सोनाहातू का रहने वाला है। चुटिया थाना की पुलिस ने उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया।आरोपी आनंद महतो ने 26 अगस्त को स्कूटी सवार से सिमडेगा के रहने वाले अनुज सोरेंग से 25 हजार रुपए की छिनतई की थी। वे अपनी बहन को पैसे देने के लिए आए थे।छिनतई के बाद आनंद महतो स्कूटी से आक्सफोर्ड स्कूल के पास से फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहले उसकी पहचान की फिर उसे गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने छिनतई के 25 हजार रुपए और घटना में प्रयुक्त स्कूटी को बरामद कर लिया है।

इस सम्बंध में चुटिया थाना के प्रभारी थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि आरोपी आनंद पीड़ित अनुज सोरेंग से खादगढ़ा बस स्टैंड में मिला था।अनुज बस से खादगढ़ा बस स्टैंड में उतरा और अपने रिश्तेदार के घर चुटिया आने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे।इसी बीच आनंद उधर आया और अनुज से पूछा किधर जाना है।अनुज को चुटिया छोड़ने की बात कहकर स्कूटी पर बैठा लिया और चुटिया ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास पहुँचा।इसी दौरान अनुज ने एटीएम से पैसा निकालने के लिए रुका।लेकिन एटीएम से पैसा नहीं निकला।आनंद ने अनुज से कहा कि कैफे से पैसा निकलवा लें।उसके बाद अनुज ने एक कैफे से 25 हजार रुपये लेकर आ रहा था।रुपया हाथ में लेकर गिनती कर ही रहा था की आनंद ने रुपया छीनकर भाग गया।उसके बाद वहां लोगों को बताया लेकिन तबतक स्कूटी से आरोपी भाग निकला।उसके बाद अनुज चुटिया थाना पहुँचा और पूरी घटना की जानकारी दी। प्रभारी थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरू की गई।सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी का नम्बर मिला।उसी नम्बर से आरोपी तक पहुँचे और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

error: Content is protected !!