झारखण्ड में 10 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि, संख्या हुई 648

राँची। झारखण्ड में कोरोना का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। एक ओर जहां कोरोना रोगियों का ठीक होना भी जारी है तो, दूसरी ओर तेज रफ्तार से कोरोना रोगियों का भी मिलना जारी है। सोमवार 1 जून को झारखण्ड में अबतक 13 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। सोमवार को सबसे पहले जमशेदपुर से तीन कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद राजधानी राँची से 23 वर्षीय और 24 वर्षीय दो महिलाओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले से 2 और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के हजारीबाग जिले से भी 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजो की पुष्टि हई है। उ० छोटानागपुर प्रमंडल के ही कोडरमा जिले से 4 कोरोना मरीजो की पुष्टि हुई है।