राजधानी रांची में खेल से शुरू हुए विवाद में युवक की हत्या, तीन घायल

राँची। आज राज्य की पुलिस कोरोना महामारी से लड़ने में प्रमुख भूमिका निभा रही है। कोरोना फाइटर के रोल में दिन रात मेहनत कर रही है। अभी स्थिति यह होनी चाहिए कि हम संयम से रहकर पुलिस को दूसरे कामों में न उलझाएं। लेकिन आज राजधानी रांची के जगनाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया मुस्लिम मुहल्ले में आपसी विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। जबकि इस विवाद में अन्य तीन लोग घायल भी हुए हैं।

क्रिकेट खेलने से शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया मुस्लिम महल्ला निवासी मो.समीर का अन्य युवकों से दिन में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था।दिन में शुरू हुए विवाद के कारण शाम में कुछ युवक समीर के घर आकर गाली गलौज किये थे। शाम में फिर से बढ़ते विवाद को देखकर स्थानीय लोगों द्वारा हस्तक्षेप करते हुए मामला शांत करवाकर युवकों को वापिस भेज दिया गया था। फिर से रात 8.30 बजे दोनों गुटों में विवाद हुआ और जमकर मारपीट हुई जिसमें समीर गम्भीर रुप से घायल हो गया। जबकि अन्य तीन चार लोग भी घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल ले गई। जहां गम्भीर रूप से घायल मो समीर की मौत हो गई। जबकि अन्य सभी घायलों का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी हटिया, जगनाथपुर थाना, धुर्वा थाना प्रभारी मौके पर पहुचे हुए थे। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की गम्भीरता से जांच कर रही है।