राँची के हिनू रजिस्ट्री ऑफिस के पास मंदिर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

राँची।राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। हिनू रजिस्ट्री ऑफिस के समीप स्थित महावीर मंदिर के गेट पर एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान लोअर हिनू निवासी सोनू कुमार उर्फ पांडु (पिता: स्वर्गीय रमेश लोहरा) के रूप में की गई है।

​परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सोनू के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। उसकी मां का नाम पिंकी देवी है। मृतक अपने पीछे मां और तीन भाई-बहनों का रोता-बिलखता परिवार छोड़ गया है। इस अचानक हुई घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। 

बताया जाता है कि मंदिर के गेट पर युवक का शव लटकता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। तुरंत ही इसकी सूचना डोरंडा थाना पुलिस को दी गई।​सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

error: Content is protected !!