किस्मत:बिजली के तार में फंसा बाल,छत से कूदी महिला की बची जान

–रविवार की रात एक बजे शराब के नशे में महिला ने लगाई थी होटल के छत से छलांग

राँची।अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू स्थित होटल शुभम के छत से एक युवती ने रविवार की देर रात छत से छलांग लगा दी। लेकिन खुशकिस्मत थी कि बिजली के तार में उसके बाल फंस गए। नीचे वह गिरी, लेकिन धीमी रफ्तार से। इस वजह से उसकी जान बच गई। उसके चेहरे में चोट आई है। उसे होटल के कर्मियों ने तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना रविवार की रात करीब एक बजे की है। महिला ने अरगोड़ा थाना की पुलिस को अपना बयान भी दर्ज कराया है। उसने बताया कि वह कोलकाता की दमदम की रहने वाली है। वह राँची चार पांच दिन पहले ही आई थी। होटल शुभम में वह रूकी थी। उसके साथ अन्य लड़कियां थी। रविवार की रात होटल में पार्टी चल रही थी। सभी ने शराब पी रखी थी। वह इतने नशे में थी कि उसे कुछ याद नहीं।

इसे भी पढ़ें

वहीं उसके साथ जो युवती थी उसका कहना है कि घायल युवती ने काफी शराब पी थी। वह लगातर शराब पीए जा रही थी। उसे जब मान किया गया तो वह नाराज हो गई और छत से नीचे कूद गई। लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी। उसके बाल बिजली के तार में उलझ गए। उसके नीचे गिरने की रफ्तार धीमी हो गई। वह मुंह के बल बगल के घर की छत पर गिरी। उसके साथियों ने उसे तुरंत उठाया और अस्पताल पहुंचा। पुलिस को सूचना दी गई। घटना के सूचना पर हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा और अरगोड़ा थाना की पुलिस वहां पहुंची। सभी से पूछताछ की।