पलामू:घर में घुसकर महिला को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,पुलिस जांच में जुटी….

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में एक महिला को गोली मारी गई है।गोली महिला की गर्दन में लगी है।गंभीर हालत में उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गोली मारने वाले की पहचान कर ली गई है।जानकारी के मुताबिक,आरोपी पहले महिला के घर में ही किराये पर रहता था। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद और टाउन थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के नवाहाता इलाके में मीनाक्षी देवी नाम की महिला अपने बच्चों को स्कूल जाने के लिए तैयार कर रही थीमइसी क्रम में दो युवक घर में घुस आये और मीनाक्षी को टारगेट कर गोली चला दी। गोली उसकी गर्दन में लगीम गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंचे और तुरंत मीनाक्षी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया

इधर जिस युवक पर गोली चलाने का आरोप है वह मीनाक्षी देवी का किरायेदार रह चुका है आरोप है कि किरायेदार ने अपने साले के साथ मिलकर मीनाक्षी देवी को गोली मारी है।मीनाक्षी देवी के पति और पिता एक बड़े बिजनेसमैन हैं।महिला का इलाज निजी अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है।गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

लगभग 32 साल की मीनाक्षी अपने पति और 2 बच्चों के साथ अपने मायके में रहती है। उसका मायके नावाहाता में है। पति वहीं व्यवसाय करता है। मीनाक्षी का ससुराल गढ़वा के भंडरिया में है। मीनाक्षी के पिता का नाम विश्वेश्वर गिरी है। संदेही गुनहगार संतोष गोस्वामी 4 साल पहले विश्वेश्वर गिरी के यहां किरायेदार था। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह वह अपने साले के साथ मीनाक्षी के घर पहुंचा और उसे गोली मार वहां से चलता बना। उसने ऐसा क्यों किया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। मौके पर SDPO मणिभूषण प्रसाद, थानेदार  देवव्रत पोद्दार टीम के साथ छानबीन कर रहे है।