पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव:राँची-बंगाल सीमा पर पुलिस का कड़ा पहरा, अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर,वाहनों की जांच …

 

राँची।पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर झारखण्ड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अवैध आवाजाही को रोकने के लिए राँची पुलिस ने बंगाल सीमा पर विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया है।

वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर राँची-बंगाल सीमा से सटे इलाकों, विशेषकर अनगड़ा, सिल्ली और मुरी के रास्तों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अवैध धन, शराब, हथियारों या किसी भी ऐसी सामग्री की तस्करी को रोकना है जो चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है।

सघन जांच और सीसीटीवी से निगरानी:

पुलिस टीम सीमा से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहन की तलाशी ले रही है। इसके साथ ही संदिग्ध वाहनों के मालिकों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है और उनके पहचान पत्रों की जांच हो रही है।
चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, बड़ी मात्रा में नकदी ले जा रहे लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि वोट के बदले नोट जैसी घटनाओं को रोका जा सके।आज बंगाल में 152 सीटों पर मतदान जारी है।राँची जिले से सटे पुरुलिया में भी मतदान हो रहा है।

error: Content is protected !!