तेज रफ्तार में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई,एक की हुई मौत,दूसरा हुआ जख्मी

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले में बगोदर-सरिया रोड के जमुनिया मोड़ के पास बुधवार को एक पेड़ से टकराकर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में कार सवार उमेश मल्हार की मौत हो गई। जबकि महेंद्र मल्हार गंभीर रुप से जख्मी हो गया। हालांकि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को बगोदर ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं महेन्द्र मल्हार का इलाज चल रहा है। जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना प्रभारी सुख सागर सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और हालात को समान्य किया। इस दौरान हादसे का शिकार चार पहिया वाहन को जब्त कर थाना ले गई। जानकारी के अनुसार मृतक उमेश मल्हार और महेन्द्र मल्हार दोनों गिरिडीह के घोड़थंबा के तारानाखो गांव के रहने वाले बताएं जा रहे हैं। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।