हजारीबाग:शादी समारोह के बाद होटल में लगी भीषण आग,50 लाख से अधिक का नुकसान….

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग हार्नगंज स्थित मशहूर होटल अरण्या विहार में शादी के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना में लगभग 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह आग लगी है।सूचना मिलने के बाद जबतक अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ी पहुंची तबतक काफी क्षति हो गई थी।भीषण आग को देखते हुए दो दमकल गाड़ी और फायर फाइटर पहुंचे। काफी मशकत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कुछ लोगों का कहना है कि वार्ड 36 के अविनाश कुमार यादव और स्थानीय लोगों की मदद से कई सामानों को आग से जलने से बचाया। इस घटना के बाद हार्नगंज मुहल्ले में अफरातफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल की रात को होटल में शादी थी। शादी करके दूल्हा,दुल्हन, बाराती, सराती होटल से बुधवार की सुबह करीब 6:30 बजे निकल गए थे। इसके आधे घंटे बाद यह घटना घटी। होटल में टेंट, कैटरर, विद्युत सज्जा, साउंड बुकिंग था।उनके समान भी जल गए हैं।होटल के संचालक मुकेश कुमार सिंह है ने बताया घटना में कितना का क्षति हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं किया है।