रामगढ़:गोला थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

रामगढ़।जिले के गोला थाना क्षेत्र स्थित तोयर गांव में बुधवार को तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि दोनों ही पड़ोसी थे और नहाने के लिए घर से कुछ ही दूर स्थित तालाब गए थे। बच्चों के काफी देर तक घर वापस नहीं आने के बाद लोगों ने उन्हें ढूढ़ना शुरू किया तो दोनों का शव पानी में दिखा।फौरन लोग दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।मृतकों में निवारण महतो उर्फ चरका महतो की बेटी पूजा कुमारी और सुरेंद्र प्रसाद का बेटा शैलेश कुमार शामिल है। शैलेश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उससे बड़ी दो बहन है।दोनों मृतक बच्चे की उम्र कमशः 6 और 5 वर्ष बताया जा रहा है।

बताया गया कि दोनों बच्चों के पिता दूसरे राज्य में काम करते हैं। बुधवार को पूजा दोनो बच्चे खेलते खेलते तालाब में नहाने के लिए उतर गया और इसी बीच यह हादसा हुआ।