राँची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से भाग रहे दो आरोपी CISF के हत्थे चढ़े, पुलिस कर रही पूछताछ

 

राँची।राजधानी राँची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर फरार होने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को सीआईएसएफ की टीम ने धर दबोचा। दोनों आरोपियों को बाद में एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी बिहार के गया में हुई एक मारपीट की घटना में नामजद बताए जा रहे हैं। घटना के बाद संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद आरोपी बिहार से निकलकर झारखण्ड पहुंचे और राँची से बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट से फरार होने की तैयारी में थे।

सूत्रों के अनुसार, CISF को पहले से सूचना मिली थी कि गया में हुई वारदात के बाद दो युवक राँची एयरपोर्ट से दूसरे शहर भागने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर एयरपोर्ट परिसर में निगरानी बढ़ाई गई और जांच के दौरान दोनों संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद अरशद रेहान और मोहम्मद शाहबाज आलम के रूप में हुई है। दोनों को एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है तथा आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

error: Content is protected !!