राजधानी राँची में तिरंगा झंडा लगाने के दौरान बड़ा हादसा,तीन लोगों की मौत,झंडा लगाने के दौरान करंट लगने से भाई और दो बहन की मौत..

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची से बड़ी दुःखद खबर आई है।पूरे देश मे आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।जिसमें खासकर युवा वर्ग बड़े ही जोश और उत्साह से मना रहे हैं इसी सिलसिले में राँची के कांके थाना क्षेत्र के बोडेया में तिरंगा झंडा लगाने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है।जहां करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है।जहां रविवार की देर शाम छत पर तिरंगा लगा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।बताया जा रहा है भाई और दो बहनों के साथ मिलकर लोहे का रॉड में तिरंगा लगा रहे थे। सभी लोग इसी दौरान लोहे का रॉड हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया।

करंट लगने से मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।मृतकों में आरती झा,विनीत झा और पूजा झा शामिल है।तीनो विजय झा के बेटा बेटी है।इस बड़ी घटना से इलाके में कोहराम मच गया है।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर कांके थाना की पुलिस पहुंची हुई है।घटना स्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है।बताया जा रहा है कि जब भाई करंट की चपेट में आ गया दोनों बहन बचाने के लिए आई।दोनों भी करंट के चपेट में आ गई।