ओरमांझी बर्बर हत्याकांड के मुख्य आरोपी शेख बेलाल को जेल में कैदियों ने जमकर धुना

राँची। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद सूफीया परवीन हत्याकांड के मुख्य आरोपित शेख बेलाल की जेल में कैदियों ने जमकर धुनाई कर दी है। दैनिक अखबार दैनिक जागरण के वेब पोर्टल पर प्रकाशित खबर के अनुसार मंगलवार देर शाम कैदियों ने बेलाल की पिटाई कर दी है। दैनिक जागरण के वेब पोर्टल पर प्रकाशित खबर की मानें तो ओरमांझी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शेख बेलाल को जेल के बाकी कैदी घृणित नजर से देख रहे हैं।

ओरमांझी बर्बर हत्याकांड का आरोपी है बेलाल

राँची के ओरमांझी में तीन जनवरी को एक सिरकटी लकड़ी की लाश मिली थी। इस घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश भी देखा गया था। इस हत्याकांड के नौ दिन बाद 12 जनवरी को पुलिस ने इसकी गुत्थी सुलझा ली। जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि रांची की इस घटना को अब तक की सबसे वीभत्‍स घटना को शेख बेलाल ने अंजाम दिया था। जिसके बाद शेख बेलाल की गिरफ्तारी के लिए खोज शुरू कर दी और अंत में रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिकीदिरी ओरमांझी रोड से उसे गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड में बेलाल की पत्नी भी शामिल थी। लिहाजा उसे भी गिरफ्तार किया गया है।