बोकारो में वज्रपात से तीन मनरेगा मजदूरों की मौत, चार घायल

बोकारो। जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत चुटे पंचायत में वज्रपात से तीन की मौत और चार घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि चाईयाटांड के गालों हरि में मनरेगा के तहत कुआँ का काम चल रहा था। उस कुएं में कार्यरत मजदूर जब बारिश होने लगी तो उसी समय मचान के नीचे सभी एक साथ बैठ गए। दोपहर 3 बजे के करीब वज्रपात हुई। और इस वज्रपात में तुलसी महतो, पुनकी देवी, कौशल्या देवी की मृत्यु हो गई। वहीं महेश महतो, विष्णु सिंह, एवं लालमेन सिंह, विशेश्वर महतो दनरा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आनन फानन गोमिया स्थित सामुदायिक चिकित्सा केंद्र लाया गया जिसमें 3 लोगों को चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर हेलन बरला ने मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है।