Ranchi:गाय चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार,खटाल से गाय चोरी करते सीसीटीवी में कैद,मुख्य आरोपी फरार

राँची।पुलिस ने जानवर चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन चोर को गिरफ्तार किया है।ये गिरोह घरों के बाहर,खटाल अन्य जगहों से जानवर चोरी करता था।और प्रतिबंधित मांस बेचने वाले को बेच देता था।इस गिरोह ने नामकुम थाना क्षेत्र के भुंइया टोली में बीते 13 मई की रात में एक खटाल से दो गाय की चोरी की थी।खटाल मलिक रंजीत कुमार ने नामकुम थाना में दो गाय करीब एक लाख रुपये कीमत की चोरी का मामला दर्ज करवाया था।नामकुम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।उसके बाद तीन गाय चोर को गिरफ्तार किया है।वहीं मुख्य आरोपी फरार है।जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

सीसीटीवी में कैद हुई थी गाय चोरी की घटना:

नामकुम थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने इस मामले में बताये की गाय चोरी की घटना का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू किया गया।जाँच में खटाल के पास एक घर मे लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया।जिसमें गाय चोरी करते तीन युवक दिखा।तीनों रात में खटाल से दो गाय चोरी कर लेते जाते देखा गया।सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर गाय चोरों की पहचान की गई।उसके बाद छापेमारी कर तीनों चोर को गिरफ्तार किया गया है।नामकुम थाना प्रभारी प्रवीण कुमार

जिसे गिरफ्तार किया है उसका नाम शाहबाज कुरैशी, जाफिर कुरैशी औऱ सोनू कुरैशी है।तीनों कुरैशी मोहल्ला कांटाटोली का रहने वाला है।वहीं तीनों से पूछताछ में कबूल किया है गाय चोरी कर किसी दूसरे को दिया गया है जो चोरी की जानवर खरीदता है।पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुटी है।

चोरी की गाय को काट दिया था:
पुलिस के पूछताछ में तीनों गाय चोर ने बताया है कि जिस रात गाय की चोरी की उसी दिन दोंनो गाय एक व्यक्ति(प्रतिबंधित मांस बेचने वाले)को दिया।ये भी बताया कि उसने दूसरे दिन गाय को काटकर मांस बेच दिया।इसलिए दोनों गाय अब नहीं है।

रुपये देकर गाय चोरी करवाता है:
पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपी ने बताया कि चोरी की गाय खरीदने वाले (प्रतिबंधित मांस बेचने वाले ) तस्कर उसे रुपये जानवर कैसा है उसी हिसाब से देता है।चोर से गाय खरीदने वाले गोमांस व्यपारी द्वारा जिस हिसाब से जानवर रहता है उसी हिसाब कीमत लगाकर लेता है।पूछताछ ये भी बताया कभी कभी मुख्य सरगना गोमांसव्यपारी भय दिखाकर कम पैसा देकर भगा देता है।ये सभी ने करीब 2 दर्जन से ज्यादा जानवर चोरी किया है।

बता दें राज्य में गोहत्या पर प्रतिबंध है फिर भी बड़े धड़ल्ले से गोहत्या की जा रही है।प्रतिबंधित मांस की बड़े पैमाने पर बिक्री की जा रही है।जबकि राज्य में प्रतिबंध है।झारखण्ड में गोहत्या और गोमांस के व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।इसमें कहा गया कि झारखण्ड में गोहत्या दंडनीय है।गोमांस का व्यापार पूरी तरह से प्रतिबंधित है।इसे सख्ती से लागू किया जाए। इगोहत्या कानून को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए दिशा-निर्देश है।