गया के एक गांव में सैन्य अभ्यास के दौरान तोप का गोला गिरा,तीन की मौत,तीन घायल..

गया।बिहार के गया जिले में आज होली के दिन बड़ा हादसा हो गया है।जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र की बुमेर पंचायत के गुलरवेद गांव में आर्मी के फायरिंग रेंज से बुधवार की सुबह छोड़े गए तोप के गोले से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है।जबकि तीन लोग घायल भी हुए हैं। उनकी हालत गंभीर है।बताया जाता है डोभी प्रखंड में आर्मी का फायरिंग रेंज है जहां सेना के विभिन्न कंपनियों द्वारा तोप के गोले का प्रशिक्षण दिया जाता है।सेना के द्वारा फायरिंग रेंज में आने वाले सभी गांवों के बाहर बैरिकेडिंग नहीं किए जाने के कारण अक्सर तोप का गोला रेंज से हटकर गांव में जा गिरता है।पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। बाराचट्टी प्रखंड में अब तक दर्जनों ग्रामीणों की मौत हो चुकी है।बुधवार की सुबह फायरिंग रेंज से छोड़ा गया तोप का गोला गांव में जा गिरा। गोले की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के कई गांव गूंज उठे।

तोप का गोला गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।एक महिलाएं और दो पुरुष की मौत हुई है।वहीं स्प्रिंकल से तीन लोग घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में गोविंद मांझी (25 साल), सूरज कुमार (18 साल) और कंचन कुमारी (45 साल) शामिल हैं।

बताया जाता है कि फायरिंग रेंज से सटे गांव के ग्रामीण छोड़े गए तोप के गोले से पीतल निकालते हैं इससे भी कई बार घटना हो चुकी है। कई घटनाएं गांव में तोप के गोले गिरने से हो चुकी है।इस घटना के संबंध में सीटी एसपी अशोक प्रसाद ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।अधिकारी के अनुसार, गुलेर बिंद फायरिंग रेंज में तोपों से फायरिंग का प्रशिक्षण चल रहा था, तभी एक तोप का गोला नागरिक क्षेत्र में गिर गया, जिससे हादसा हो गया।