जामताड़ा:मजदूरी कर घर लौट रहे थे,घर के नजदीक बोलेरो ने धक्का मार दिया,हुई मौत,ग्रामीणों ने सड़क पर लाश रखकर कई घंटे सड़क जाम रखा

जामताड़ा।झारखण्ड के जामताड़ा जिले के पबिया इलाके में सोमवार को ग्रामीण मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।उसके बाद ग्रामीण। विरोध में प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर गए। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे।बताया जाता है कि रविवार की रात आठ बजे गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाईवे के अंतर्गत नारायणपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर में मिथुन राय पिता स्व दौलत राय को अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मिथुन राय अपने अन्य साथी के साथ रायडीह से मजदूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर यह हादसा हुआ।बोलेरो वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। मजदूर को जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इधर सोमवार की दोपहर 12 बजे जैसे ही शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। परिवार व लोगों का आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीण लाश को हाईवे पर रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। इसमें परिजन के साथ-साथ् आसपास के ग्रामीण शामिल रहे। पत्नी चांदनी देवी बताया कि पति शाम को मजदूरी कर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मरने वाले व्यक्ति का 8 साल का बेटा और 4 साल की बेटी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर प्रदर्शन खत्म कराया।