इंस्टाग्राम पर युवक ने तीन बच्चों की माँ से प्यार कर बैठा: पत्नी के साथ युवक को देख पति ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी…..महिला और उसका पति गिरफ्तार….

रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ जिले के रामगढ़- बोकारो मार्ग के धमनाटांड़ के समीप से 11 मई को विशाल कुमार सिंह के शव को गोला पुलिस ने बरामद किया था। इस हत्या की गुत्थी पुलिस ने चार दिन बाद सुलझा ली है।विशाल कुमार सिंह (24 वर्ष) पिता नगीना सिंह, ग्राम पोस्ट सदोखर, प्रखंड चेनारी, जिला रोहतास, बिहार का निवासी था।परिजनों द्वारा हत्या का मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस अनुसंधान में जुट गयी थी।पांच दिनों के अंदर इस मामले की खुलासा करने में पुलिस सफलता पायी है। इस मामले में पुलिस ने न्यू मार्केट पीटीपीएस पतरातू निवासी, वर्तमान पता दुसाद मुहल्ला रामगढ़ के रवि शंकर सिंह पिता उत्तम सिंह एवं इसकी पत्नी नेहा सिंह पति रवि शंकर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थाना प्रभारी सिद्धांत ने बताया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग मामले में की गयी है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।साथ ही पुलिस ने जिस कार से शव को फेंका गया था, उस कार को भी जब्त कर लिया गया है।जबकि घटना में शामिल अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।पुलिस के अनुसार, विशाल ने अंतिम कॉल नेहा सिंह को किया था और वह लगातार इससे बात करते रहता था। इसलिए पुलिस को महिला तक पहुंचने में आसानी हुई।कड़ी पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हो पाया।हालांकि युवक के मोबाइल का पता नहीं चल पाया।अनुसंधान में एसआई मैरी वीणा किस्कू एवं एसआई मनीष कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

बताया जाता है कि मृतक युवक यूपी के अयोध्या में एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।उधर परिजनों के अनुसार विशाल के गले में सोने का चेन और हाथ के अंगुली में सोने का अंगूठी था, वह भी गायब है।

क्या है मामला:
आरोपी महिला नेहा सिंह तीन बच्चों की माँ है।कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती विशाल से हुई थी।उसके बाद प्यार की बातें बढ़ती चली गई।और प्यार गहराता चला गया।विशाल नेहा प्यार में दीवाना हो गया था। वह इससे मिलने के लिए बेताब था और नहीं मिलने पर आत्महत्या का धमकी देता था। विशाल 10 मई को महिला से मिलने के लिए रामगढ़ पहुंचा था। इस बीच नेहा के पति ने अपनी पत्नी के साथ विशाल को देख कर आग बबूला हो गया।उसके बाद पति ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर विशाल की गर्दन दबा कर और मारपीट कर हत्या कर दिया। इसके बाद शव को गोला एरिया में धमनाटांड़ के समीप फेंक दिया गया था। पुलिस के अनुसार, विशाल सिंह महिला से पूर्व में भी मिल चुका था। वह दोबारा महिला से मिलने के लिए पहुंचा था।