पत्नी ने सो रहे पति के गुप्तांग पर खौलता तेल डालकर जला दी…..पत्नी को पड़ोसी युवक से बात करने से रोका था…..

डेस्क टीम:मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पति के द्वारा पत्नी को पड़ोसी युवक से मोबाइल पर बात करने से रोकना महंगा पड़ गया।खबर के अनुसार, जब पत्नी ने उसकी बात को अनसुना किया तो नाराज पति ने उससे मोबाइल छीन लिया। इससे पत्नी आग बबूला हो गई और रात को सोते समय पति के गुप्तांग के ऊपर खौलता तेल डालकर जला दिया।घटना कंपू थाना क्षेत्र के माधवी नगर की है।गरम तेल से जले पीड़ित ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और आग से झुलसे घायल पति को उपचार के लिए भर्ती कराया है।वही पुलिस ने पति की शिकायत पर फरार आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल,कंपू थाना क्षेत्र के माधवी नगर निवासी 32 वर्षीय सुनील धाकड़ प्राइवेट जॉब करता है।यहां उसकी पत्नी भावना रहती है। कुछ दिन पहले सुनील से पड़ोस में रहने वाली महिला ने शिकायत की थी कि उसके जाने के बाद उसकी पत्नी भावना उसके पति से बात करती है।इस पर कई बार उसने भावना को समझाया।लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ा।

एक दिन जब पति सुनील घर आया तो भावना युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी। उसने पत्नी को कई बार बात करने से मना किया।लेकिन उसने मोबाइल पर बात करना बंद नहीं किया। इससे सुनील नाराज हो गया और भावना से मोबाइल छीना लिया।उस समय तो भावना नाराज होकर चली गई और रात करीब दो बजे जब पति गहरी नींद सो रहा था।तब भावना ने उठकर किचन में तेल को उबाला और उसके गुप्तांग के ऊपर गर्म तेल डाल दिया।

तेल इतना गर्म था कि उसका गुप्तांग गर्म तेल जल गया।इसके बाद आरोपी पत्नी वहां से पत्नी भाग निकली। वहीं दर्द से तड़पते सुनील ने मदद के लिए चीख पुकार मचाई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सुनील को उपचार के लिए भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने पति के बयानों के आधार पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।