रिश्ता हुआ शर्मशार:पत्नी को नींद की गोली खिलाकर,बेटी से बनाता था शारीरिक सम्बन्ध,पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया,पुलिस छानबीन में जुटी है

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। झरिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बेटी ने अपने बाप पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।लड़की ने पुलिस को बताया की हथियार का भय दिखाकर पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।लड़की माँ के साथ पुलिस से मदद मांगने पहुंची और लड़की ने दावा किया कि हथियार का डर दिखाकर पिता पिछले 3 महीने से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है।वहीं शिकायत के बाद झरिया पुलिस आरोपी पिता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। मामले की की जांच शुरू हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात थाना पहुंची नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ रहती थी। पिता ऑटो चालक का काम करता है। पिछले तीन माह से वह हर दिन माँ को नींद की गोली दे देता था।और बच्ची के साथ दुष्कर्म करता था। इस बारे में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता था। आारोपी का नाम अंसारी बताया जा रहा है। वह पैर से दिव्यांग है। लड़की के आरोपों का समर्थन करते हुए माँ ने बताया कि पिता घर में आने के बाद बिजली बंद कर देता था। इसके बाद बेटी के साथ दुष्कर्म करता था।माँ ने कहा कि उसने दो दिन खुद इस घटना को अपनी आंखों से देखा।जब इस बारे में बेटी से पूछताछ की तो बताया कि वह हथियार के दम पर इस घटना को अंजाम दे रहा था। लड़की कक्षा आठवीं की छात्रा है। वह घर के पास के सरकारी स्कूल में पढ़ती है।

इधर मामला थाना में पहुंचने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस की टीम लड़की की ओर से बताए गए पते पर पहुंची। वहां से आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पिता बेटी के दावे को गलत करार दे रहा है। पूरे मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस लड़की की मेडिकल जांच करा सकती है।वहीं पुलिस के उच्चाधिकारियों को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई है।और आगे की कार्रवाई में जुटी है।