Ranchi:ऑटो ड्राइवर ने पत्नी से विवाद कर की खुदकुशी,नशे का आदी था,पत्नी से हमेशा होता था विवाद..

राँची।चुटिया थाना क्षेत्र स्थित कृष्णापुरी रोड नंबर पांच में नशेड़ी अॉटो ड्राइवर आनंद कुमार सिन्हा ने पत्नी से विवाद के बाद गुरुवार को रस्सी से फंदा लगा खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस गुरुनानक अस्पताल पहुंची। पुलिस को पत्नी ने बताया कि उसका पति आनंद शराब का आदी थी। वह अत्यधिक नशा करता था। इस वजह से लगातार विवाद होता था। बुधवार की रात भी उसने पत्नी शोभा देवी के साथ शराब के नशे में लड़ाई झगड़ा किया था, पत्नी ने काफी समझाया। तो वह रात में शांत हुआ। लेकिन अगले दिन सुबह फांसी लगा ली।

गई थी सामान लेने आई तो देखा दरवाजा बंद है

पत्नी शोभा देवी ने बताया कि सुबह 9 बजे वह दुकान से सामान लेने के लिए गई थी। वापस जब घर आई तो देखा कि बच्चे सब बाहर है और कमरे का दरवाजा बंद है। यह देख शोभा देवी ने कमरे का जोर से धक्का मारा। दरावाज खुला तो देखा कि आनंद रस्सी का फंदा बना लटका हुआ है। उसकी शोर सुन परिवार के लोग आए और आनंद को तुरंत फंदे से नीचे उतार कर गुरुनानक अस्पताल ले गए। लेकिन तबतक वह मर चुका था।