राजधानी राँची के अशोक नगर में महिला की चाकू से गोदकर हत्या,इलाके में सनसनी फैल गई है,लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका

राँची।राजधानी राँची में वीआईपी इलाकों में हत्या की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया है। यह मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर इलाके के रोड नंबर 4 का है।जहां शुक्रवार को घर के अंदर से वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया। महिला की पहचान मालविका देवी के रूप में की गई है। महिला की उम्र 70 वर्ष थी।बताया जा रहा है कि महिला घर में अपनी नौकरानी के साथ रहती थी।इसी दौरान महिला के अकेलेपन का फायदा उठाकर अपराधी घर में घुस गए। इसके बाद चाकू से गोदकर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।आशंका जताई जा रही है कि लूट के लिए घटना को अंजाम दिया गया है।वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

इस सम्बंध में बुजुर्ग महिला के परिवार वालों ने बताया कि वे सभी घर से बाहर थे, जब घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के कमरे में 70 वर्षीय मालविका खून से लथपथ पड़ी थीं।आनन-फानन में उन्हें अस्पताल भेजा गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला के शरीर पर चाकू से कई बार वार किया गया है।पुलिस की छानबीन के क्रम में यह बात सामने आई है कि घर से कुछ जरूरी कागजात गायब हैं।पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।