लातेहार:आपसी विवाद में दो युवक को मारी गोली,दोनों की स्थिति नाजुक

लातेहार।झारखण्ड के लातेहार जिले के बारेसाढ़ में आपसी विवाद में चली गोली।ये घटना गारू प्रखंड के बारेसाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मायापुर पंचायत के हेठडीह गांव की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात करीब 10 बजे गांव के दो गुटों में बीच विवाद हो गया। इसमें सोहन वृजिया पिता स्व. रामवृक्ष ब्रिजिया तथा ज्ञान ब्रिजिया पिता सुभाष ब्रिजिया को गोली लगी है। हमले का आरोप गांव के विनोद ब्रिजिया पर लगा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छापेमारी कर हमले में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है। हमले का आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।बताया जा रहा है कि हमले का शिकार हुए दोनों युवक आदिम जनजाति के हैं। ज्ञान ब्रिजिया राजकीय मध्य विद्यालय बारेसाढ़ का छात्र है। सोहन ब्रिजिया दैनिक मजदूर है। गांव के लोगों ने बताया कि विनोद और सोहन में पुरानी दुश्मनी है। पहले भी दोनों के बीच टकराव हो चुका है। हमले में सोहन ब्रिजिया के दोनों हाथ व पेट मे गोली लगी है वहीं ज्ञान ब्रिजिया के पेट मे गोली लगी है । दोनों घायलों को गारू रेफरल अस्पताल भेजा गया। इसके बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए लातेहार रेफर दिया गया है। फिलहाल दोनों युवकों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।