दोस्त निकला दगाबाज:दोस्त ने ही अन्य तीन युवकों के साथ मिलकर नाबालिग प्रेमिका से किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार…

खूंटी।झारखण्ड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में जंगल में ले जाकर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामले सामने आया है।लड़की राँची की रहने वाली है।खूँटी और राँची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है दरअसल मामला शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि का है।पीड़िता की एक लड़के से ऑनलाइन दोस्ती हुई थी।जिसके बाद वो लड़के के बुलाने पर खूंटी के हल्दीगड़ा विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थी। विवाह समारोह से लौटने के दौरान चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।लड़की अगले दिन थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया। चारों आरोपी कर्रा थाना क्षेत्र के हल्दीगड़ा गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों के नाम अनीश उर्फ जीतू मुंडा, विमल मुंडा, प्रकाश मिंज और विजेश मुंडा हैं।

एसपी अमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से एक अनीश उर्फ जीतू मुंडा की पीड़िता से ऑनलाइन दोस्ती हुई थी।उसी ने अपने यहां हल्दीगड़ा गांव में आयोजित एक वैवाहिक आयोजन में लड़की को बुलाया था।आयोजन समाप्त होने के बाद शुक्रवार देर रात दो स्कूटी से अपने तीन दोस्तों के साथ वह पीड़िता को वापस उसके घर पहुंचाने जा रहा था।इसी दौरान हल्दीगड़ा जंगल में आरोपियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने राँची के एक थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया