पिता करीब 22 महीने से अस्पताल में भर्ती है,इधर जवान बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया….

राँची।झारखण्ड के सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बड़े पुत्र विवेक कुमार महतो उर्फ विक्की (27 वर्ष) राँची के सिल्ली स्थित पॉलटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में जहर खाकर आत्महत्या कर लिया।बताया जाता है को जहर खाने के बाद दोस्तों ने उसे राँची मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर पाकर सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी सह पूर्व जिप सदस्या तारा देवी,विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, धर्मेंद्र महतो, विधायक के छोटे पुत्र प्रशांत कुमार महतो, पुत्री निशी कुमारी देर रात को राँची पहुंचे।

बताया गया कि रविवार को जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर विवेक को राँची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया।डॉ विजय मिश्रा की देखरेख में इलाज चल रहा था।चिकित्सक के मुताबिक, सल्फास की गोली खाने के बाद अस्पताल में लाने के दौरान विवेक बातचीत कर रहा था।इस दौरान विवेक का गहन इलाज किया गया,लेकिन धीरे-धीरे जहर शरीर में फैलने के कारण सोमवार की सुबह मल्टी ऑर्गन फेल होने से उसकी मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार,चितरपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर चुके विवेक रविवार 12 फरवरी, 2023 को राँची के सिल्ली पहुंचा था। यहीं से उन्होंने अपनी माँ को बताया कि प्रतियोगी परीक्षा के दौरान दो सब्जेक्ट में फेल होने से परेशान हैं।कहा कि उनके उम्मीद पर खरा नहीं उतर रहे हैं।इससे वो काफी विचलित है।इसके बाद रविवार की सुबह 10 बजे के करीब विवेक ने जहर खा लिया। जहर खाने की जानकारी मिलते ही उसके दोस्तों ने तत्काल मुरी के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, लेकिन स्थिति नहीं सुधरने पर उसे राँची के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मालूम हो कि सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बड़े पुत्र विवेक कुमार महतो बीटेक सिविल इंजीनियर था।वह दिल्ली में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था।कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के कारण सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो 12 अप्रैल, 2021 को धनबाद के जलान अस्पताल में भर्ती हुए।लेकिन, स्थिति नहीं सुधरने पर उन्हें 17 अप्रैल, 2021 को विशेष विमान हैदराबाद में भर्ती कराया गया था। उसी समय से बड़े विवेक काफी विचलित रहते थे।वे दिल्ली से बलियापुर आ गये। बीच-बीच में बीमार पिता की स्थिति जानने के लिए हैदराबाद भी जाते थे।दो दिन पूर्व किसी काम के सिलसिले में राँची गए हुए थे। इसी बीच रविवार को जहर खाकर आत्महत्या कर लिया।सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के दो पुत्र एवं एक पुत्री हैं।