Ranchi:इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,छात्र बिहार के गया का रहने वाला था

राँची।सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र रवि कृष्ण कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।रवि कृष्ण केंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच तीसरे सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहा था।वह मूल रुप से बोधगया बिहार का रहने वाला था एवं अनगड़ा के मिलन चौक में किराए के मकान में रहता था।सूचना पर पहुंची अनगड़ा पुलिस ने कमरे से शव लटकता बरामद किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।जिसमें रवि ने आत्महत्या के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है।हलांकि पुलिस फिलहाल जानकारी देने से इंकार कर रही है।

वहीं सहपाठियों ने बताया कि रवि काफी मिलनसार था एवं पढ़ने में अच्छा था।कोविड के दौरान जरुरतमंद लोगों की मदद की थी। बताया कि शुक्रवार को वह क्लास करने भी नहीं आया था। सुबह ग्यारह बजे दोस्तों से बात की थी। उसके बाद उसने फांसी लगा ली।पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।