Ranchi:नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव,आत्महत्या की आशंका,पुलिस जांच में जुटी है

राँची।राजधानी राँची के धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी में पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ है।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची।बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह पेड़ से लटका युवक का शव स्थानीय लोगों ने देखा। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस हत्या और आत्महत्या के दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

मृतक की पहचान सुलेन्द्र महतो,पिता मंगरा महतो,गुमला के रूप में हुई है।मृतक के छोटा भाई मनोज महतो ने बताया कि गुमला का रहने वाले हैं।वर्तमान में मौसीबाड़ी में रहता है।भाई कुली का काम करता था।सुबह कुछ महिला जब पेड़ में शव लटका देखा तो चिल्लाने लगीं।उसके बाद वो और मृतक की पत्नी दौड़कर वहां गया था देखा भाई का शव पेड़ से गमछे के सहारे लटका हुआ था।हालांकि मृतक के भाई भी इसे आत्महत्या ही मान रहा है।फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

शराब का सेवन करता था

बताया गया कि मृतक शराब का सेवन बहुत करता था।शराब पीकर हमेशा पत्नी से लड़ाई झगड़ा करता था।बताया कि तीन दिन से शराब का सेवन कर पत्नी से लड़ रहा था।रात में भी पत्नी से बकझक हुई थी।