Ranchi:नगड़ी थाना क्षेत्र में दो अलग अलग जगहों पर दो युवक का शव मिला,एक युवक की पत्थर से कूचकर हत्या,दूसरा युवक का शव झाड़ी में मिला है,जांच में जुटी है पुलिस

राँची।जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह दो अलग अलग जगहों पर दो शव मिलने इलाके में सनसनी फैल गई है।बताया जा रहा कि एक युवक की हत्या कर दी गई।यह मामला नगड़ी थाना क्षेत्र के पिस्का गांव की है।जहां कोल डंप के पास एक युवक की हत्या कर दी गई।मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है, और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने कोल डंप के एक युवक का शव देखा।युवक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं।स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना नगड़ी थाना पुलिस को दी गई, मौके पर पुलिस पहुंच कर छानबीन में जुटी हुई है, इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि युवक चेहरे पर पत्थर से मारकर हत्या की गई है।समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई।इस मामले में नगड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि पिस्का गांव के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। हत्या का मामला है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

वहीं दूसरी ओर नगड़ी थाना क्षेत्र में ही पाण्डु गांव के टिकरा महुआ टोली निवासी विनोद उरांव का शव उसके घर के बगल झाड़ी में मिला है।पुलिस छानबीन में जुटी है।कैसे मौत हुई है।दोनो शवों को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मामले की छानबीन की जा रही है।