व्यवसाय में निवेश और मुनाफे का झांसा देकर दंपती ने लिए पांच लाख, रकम लौटाने से किया इनकार

-चुटिया थाने में पैसा लगाने के नाम पर ठगी मामले में प्राथमिकी दर्ज

राँची।चुटिया में व्यवसाय में निवेश कर मुनाफा देने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पावर हाउस के पास रहने वाले प्रमोद कुमार ने राजेश बरनवाल और उसकी पत्नी सोनी देवी पर कारोबार में निवेश के नाम पर पांच लाख रुपये लेने और बाद में रकम लौटाने से इनकार करने का आरोप लगाया है। प्रमोद ने चुटिया थाना प्रभारी को आवेदन देकर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्रमोद के अनुसार उसकी मुलाकात राजेश बरनवाल और उसकी पत्नी सोनी देवी से हुई थी। दोनों ने बताया था कि वे गुटखा, पान मसाला और सिगरेट आदि का कारोबार करते हैं।उन्होंने अपने कारोबार में निवेश के लिए पांच लाख रुपये की जरूरत बताई और भरोसा दिलाया कि रकम लगाने पर कारोबार से होने वाले मुनाफे में हिस्सा देने के साथ मूल राशि भी वापस कर दी जाएगी। प्रमोद ने लेन-देन को लिखित रूप देने की बात कही, लेकिन आरोप है कि दोनों पति-पत्नी किसी न किसी बहाने से लिखित दस्तावेज तैयार करने की बात टालते रहे

भरोसे पर दिए पांच लाख, अब रकम लौटाने से इनकार का आरोप

प्राथमिकी के लिए दिए आवेदन के अनुसार, दोनों की बातों पर भरोसा करते हुए प्रमोद ने 1 जुलाई 2026 को पांच लाख रुपये उनके कारोबार में निवेश के उद्देश्य से दे दिए। आरोप है कि रकम मिलने के बाद दोनों लगातार पैसे लौटाने में टाल-मटोल करते रहे। कई बार रकम वापस मांगने के बावजूद पैसे नहीं दिए गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में दोनों ने रकम लौटाने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि जो करना है कर लो, पैसा नहीं देंगे।

कारोबार में निवेश के नाम पर रकम लेने का आरोप

प्रमोद ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि राजेश बरनवाल और सोनी देवी ने आपस में मिलकर कारोबार में निवेश और उससे लाभ मिलने का विश्वास दिलाया और इसी भरोसे पर उससे पांच लाख रुपये प्राप्त किए।बाद में रकम लौटाने से इनकार कर दिया।शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि दोनों ने उसकी रकम हड़पने के उद्देश्य से छल-कपट और धोखाधड़ी की है।

error: Content is protected !!